ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट में लिखा- "बाबा, उस महिला को मत छोड़ना"
Ashoknagar Youth Commits Suicide Due To Blackmail Writes Note To Father
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात: अशोकनगर नगरपालिका के बनबनिया मोहनपुर इलाके में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान फारुक मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले उनके घर काम करने वाली एक महिला परिचारिका ने फारुक को अपने जाल में फंसाया और बार-बार मोटी रकम ऐंठी। हाल ही में उसने फिर से कई लाख रुपये की मांग की थी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी महिला उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने फारुक का शव घर के पास एक पेड़ से लटका पाया। पुलिस उसे तुरंत अशोकनगर जनरल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर कदम उठाने से पहले फारुक ने एक मार्मिक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने पिता से आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in