फिल्मी दुनिया में आशा ने बनाई थी अलग पहचान

Asha
फिल्मी दुनिया में आशा ने बनाई थी अलग पहचानचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

वर्ष 2023 में अपने 90वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए दुबई में 'ASHA@90: Live in concert' नाम के एक खास कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने वाली आशा भोंसले के गाये कई गीत आज भी यादगार बने हुए हैं ।

मोहम्मद रफी के साथ आशा भोसले की जोड़ी उस जमाने में सुपरहिट थी। दोनों ने मिलकर 'मांग के साथ तुम्हारा', 'साथी हाथ बढ़ाना' और 'उड़ें जब जब जुल्फें तेरी' को गाया था. साहिर लुधियानवी के बोल और रफी संग आशा की आवाज का जादू सभी के सिर चढ़कर बोलता था। उन्होंने 60 के दशक की फिल्म 'गुमराह', 'हमराज', 'आदमी और इंसान' संग कई और में अपनी आवाज दी। 1966 में उन्होंने आर डी बर्मन के साथ फिल्म 'तीसरी मंजिल' के लिए गाने गाए थे, जिन्हें खूब सराहा गया।

डांस नंबर

इसके बाद वो दौर आया जब आशा भोसले ने बॉलीवुड के जबर्दस्त डांस नंबर गाने शुरू किए। कहा जाता है कि जब उन्होंने पहली बार 'आजा आजा' गाने को सुना था तो उन्हें लगा था कि वो वेस्टर्न म्यूजिक ट्यून पर नहीं गा पाएंगी। बर्मन ने इसे बदलने का ऑफर दिया, मगर आशा ने मना कर दिया। बाद में उन्होंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और 10 दिन रिहर्सल करने के बाद इसे रिकॉर्ड किया था। आज भी ये गाना लोगों की जुबान पर है। 'आजा आजा' के बाद आशा ने 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'ओ मेरे सनम रे', 'पिया तू अब तो आजा' और 'ये मेरा दिल' जैसे बढ़िया गाने गाए, जो हर पार्टी की जान बन गए थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in