नदिया व बशीरहाट से बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

बशीरहाट में अभियुक्त रह रहा था 10 सालों से, की है यहां की युवती से शादी
bangladeshi
REP
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट/नदिया : राज्य के दो जिलों के सीमावर्ती इलाकों से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। नदिया के हांसखली इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उधर, उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के हिंगलगंज इलाके से गुरुवार की रात एक घुसपैठिये को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान तेज हो गया है। केंद्र ने पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी जारी किए हैं। इस बीच गुरुवार की रात बशीरहाट के हिंगलगंज के दक्षिण बांकड़ा इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम जहांगीर हुसैन है। बताया गया है कि वह 10 साल पहले भारत आया था और इस इलाके में रहने लगा था। इतना ही नहीं, उसने भारतीय दस्तावेज व पहचानपत्र भी बनवाये। आरोप है कि यहीं रहने के क्रम में अभियुक्त ने एक महिला से शादी की और बांकड़ा क्षेत्र में रहने लगा। पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद गुरुवार की रात वहां छापा मारा। बताया गया है कि पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसका घर बांग्लादेश के सातखीरा के कालीगंज थाना के बसंतपुर में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गयी। दूसरी ओर नदिया के रामनगर ग्राम पंचायत के निमटोला बाजार मोड़ के पास से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम फरीदा खातून है। वह बांग्लादेश के जेशोर जिले की निवासी है। पता चला है कि वह 8 व 9 महीने पहले सीमा पार कर इस देश में आयी थी। इसके बाद वह मुंबई चली गयी। वह महिला वहां रहकर काम कर रही थी। गुरुवार की देर रात नदिया के सीमावर्ती इलाके में वह संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। उसी समय गश्त कर रही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। उसके पास से इस देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि महिला बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रही थी। उसे शुक्रवार को रानाघाट अदालत में पेश किया गया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in