MP में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश में सेना का विमान हादसे का शिकार, पायलट की हालत नाजुक
MP में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की हालत गंभीर
Published on

नई दिल्ली - मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। यह विमान मिराज 2000 था। इस हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। आग को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्‍थल पर पहुंच गए।

यह घटना नरवर तहसील के दबरासानी गांव में दोपहर के समय हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल पायलटों को सभाला। इसके बाद पायलटों को फौरल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

विमान के क्रैश होने के कारणों का पता अभी नही चल पाया है। रक्षा अधिकारियों के द्वारा दी हुई जानकारी के मुताबिक विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। ऐसी खबरे आ रही हैं कि, दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जाएगा। इस घटना के बाद अब अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in