50 लाख रिश्वत केस में आर्मी कर्नल गिरफ्तार

CBI की कार्रवाई, टेंडर दिलाने के बदले घूस लेने का आरोप
50 लाख रिश्वत केस में आर्मी कर्नल गिरफ्तार
Published on

कोलकाता: Central Bureau of Investigation (CBI) ने फोर्ट विलियम (अब विजय दुर्ग) से जुड़े 50 लाख रुपये के घूस कांड में भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अधिकारी Himanshu Bali कर्नल रैंक के हैं और Indian Army Eastern Command के आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात थे।

CBI ने 18 मई को इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप है कि कर्नल बाली घूस लेकर ठेके दिलाने में मदद करते थे। उन्होंने कथित तौर पर एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए घटिया सैंपल को मंजूरी दी और बकाया व अतिरिक्त बिलों को भी पास किया।

इस मामले में कानपुर के कारोबारी अक्षत अग्रवाल और उनकी कंपनी ‘Eastern Global Limited’ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से टेंडर हासिल करने के लिए कर्नल से संपर्क रखा और रिश्वत दी।

CBI के मुताबिक, अप्रैल में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में मुलाकात के बाद कंपनी को ठेका मिला। रिश्वत की रकम हवाला के जरिए दिल्ली भेजी गई थी।

जांच एजेंसी को शक है कि इस घोटाले में सेना के अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल कर्नल के बैंक अकाउंट और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in