अर्जुन सिंह की लाइसेंसी बंदूक को जमा करने की दी गयी नोटिस

भाजपा नेता ने कहा, कोर्ट के निर्देश पर ही जमा करेंगे हथियार
arjun singh bjp
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : भाजपा नेता अर्जुन सिंह को जगदल थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उनके दिल्ली से लौटते ही एक बार फिर नोटिस दी। उन्हें शनिवार की दोपहर तक उनकी लाइसेंसी बंदूक के साथ थाने में उपस्थित होने को कहा गया। हालांकि बैरकपुर के पूर्व भाजपा सांसद ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते साफ कहा कि मैं थाने नहीं जाऊंगा। उन्होंने फिर एक बार आरोप लगाया कि तृणमूल पुलिस के साथ मिलकर मुझे मारना चाहती है। अगर अदालत कहेगी, तभी मैं रिवॉल्वर सरेंडर करूंगा। गत 26 मार्च की रात जगदल के मेघना मोड़ इलाके में मजदूरों के बीच उपद्रव की खबर सुनते ही अर्जुन सिंह कुछ लोगों के साथ मेघना मोड़ पहुंचे थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उनपर गोली चलाने की कोशिश की थी। उन्होंने भी अभियुक्तों को पीछा किया था और इस दौरान एक युवक घायल हो गया था। उक्त मामले में ही जगदल थाने की पुलिस ने अर्जुन सिंह को दो बार पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था लेकिन वे नहीं गये। वहीं इसके बाद पुलिस ने अर्जुन सिंह से उनके आवास पर जाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद अर्जुन सिंह निजी काम से बाहर चले गये हालांकि इसी बीच उस घटना को लेकर बैरकपुर कोर्ट में की गयी पुलिस की अपील पर कोर्ट ने अर्जुन सिंह की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। इस वारंट को लेकर अर्जुन सिंह ने पहले ही कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। फिलहाल उन्हें हाईकोर्ट से बुधवार तक सुरक्षा कवच मिला है। इन सबके बीच ही शुक्रवार की रात उन्हें एक बार फिर उनकी लाइसेंसी बंदूक को जमा करने की नोटिस पुलिस ने दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in