सीए विद्यार्थियों को मिला एआई, नेतृत्व और नैतिकता का मंत्र

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एआरसी का हुआ समापन

सीए विद्यार्थियों को मिला एआई, नेतृत्व और नैतिकता का मंत्र
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चार्टर्ड अकाउंटेंसी के विद्यार्थियों को एआई, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का संदेश देते हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एआरसी 2026 का समापन विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुआ। आईसीएआई के ईआईआरसी, ईआईसीएएसए और बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशन्स) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से 4,000 से अधिक विद्यार्थियों और पेशेवरों ने भाग लिया।

मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया

उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने सीए को पारदर्शिता और विश्वास का प्रहरी बताते हुए विद्यार्थियों से ईमानदारी, उत्कृष्टता और समाजसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विधायक एवं पूर्व आईपीएस सीए डॉ. राजेश कुमार ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल डेटा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में बढ़ते निवेश के साथ सीए पेशेवरों के लिए नए अवसरों की बात कही। सम्मेलन में एआई, कराधान, उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और मानसिक दृढ़ता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न एआरसी 2026 ने विद्यार्थियों को नवाचार, नैतिकता और नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in