सिंगापुर की वरिष्ठ मंत्री को आतंकवाद पर भारत की नीति से अवगत कराया

जाने क्या है पूरा मामला
सिंगापुर की वरिष्ठ मंत्री को आतंकवाद पर भारत की नीति से अवगत कराया
Published on: 

सिंगापुर : भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर की एक वरिष्ठ मंत्री के साथ बैठक की और उन्हें पहलगाम आतंकी हमले के बाद के घटनाक्रम, ऑपरेशन सिंदूर तथा आतंकवाद से निपटने की नीति पर देश के रुख से अवगत कराया। जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दक्षिण कोरिया से यहां पहुंचे।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर की विदेश और गृह राज्य मंत्री सिम एन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद के घटनाक्रम, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद से लड़ने की भारत की नीति पर देश के रुख से अवगत कराया।’

यहां अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर के मंत्रियों, संसद सदस्यों, थिंक टैंक, शिक्षाविदों, व्यवसायों, मीडिया और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

इससे पहले, उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी और आतंकवाद से लड़ने में भारत के संकल्प को व्यक्त करने के लिए सिंगापुर में होने वाले कार्यक्रमों की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News