जेयू में मेडिकल फिजिक्स डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू

30 मार्च से 29 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
जेयू में मेडिकल फिजिक्स डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी ने 2026-2027 शैक्षणिक सत्र के लिए मेडिकल फिजिक्स में Post-M.Sc. डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की घोषणा कर दी है। यह एक वर्ष का कार्यक्रम है, जिसमें उम्मीदवारों को मेडिकल फिजिक्स के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। इस डिप्लोमा कोर्स की अवधि एक वर्ष है। कोर्स की कुल फीस 1,20,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर अतिरिक्त 18% GST लागू होगा। उम्मीदवारों को फीस का भुगतान और अन्य शुल्क, जैसे आवेदन शुल्क 500 रुपये समय पर करना होगा। इस वर्ष इस कार्यक्रम के लिए कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों का चयन उनके पोस्टग्रेजुएट शैक्षणिक अंकों और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

फिजिक्स M.Sc. धारकों के लिए विशेष कोर्स

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम कुल अंक 60% हों। अन्य विस्तृत पात्रता मानदंड और कोर्स से संबंधित नियम व शर्तें जादवपुर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार जादवपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगी। आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in