SIR में अपील 2 लाख से अधिक, निपटा पांच हजार

कोलकाता और हावड़ा नगर निगम की तस्वीर
SIR में अपील 2 लाख से अधिक, निपटा पांच हजार
Published on

तो फिर इन मतदाताओं का क्या होगा

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता और हावड़ा नगर निगम का चुनाव पूजा बाद कराए जाने का प्रस्ताव है। दूसरी तरफ दोनों नगर निगम क्षेत्र के 2 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इस बाबत दायर अपील में पांच हजार से कुछ अधिक अपीलों का ही निपटारा हो पाया है। कोलकाता और हावड़ा के 2.29 लाख मतदाताओं ने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की है। उनमें से अभी तक 5485 नामो का निपटारा हो पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी 2.24 लाख मतदाताओं का क्या होगा। क्या इन दो महीनो में इनका निपटारा हो जाएगा। एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि कोलकाता और हावड़ा नगर निगम के मामले को विशेष महत्व दिया जाए। यहां उल्लेखनीय की सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को आदेश दिया है ट्रिब्यूनल में कितनी अपील विचाराधीन है और कितने मामलों का निपटारा हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in