कोलकाता मेट्रो में फिर से आत्महत्या का प्रयास

कालीघाट स्टेशन में महिला के आत्महत्या के प्रयास के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन में करीब 20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं।
कालीघाट मेट्रो स्टेशन में पहले भी आत्महत्या की कोशिश की गई है ( फाइल फोटो)।
कालीघाट मेट्रो स्टेशन में पहले भी आत्महत्या की कोशिश की गई है ( फाइल फोटो)।
Published on

कोलकाताः कोलकाता मेट्रो में एक बार फिर से आत्महत्या करने का एक प्रयास हुआ। हालांकि आत्महत्या करने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूदी महिला को बचा लिया गया। यह घटना उत्तर-दक्षिण गलियारे पर शनिवार को कालीघाट स्टेशन पर हुई। महिला के आत्महत्या के प्रयास के कारण करीब 20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं।

मेट्रो के एक प्रवक्ता प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना अपराह्न 1.06 बजे हुई जब 40 वर्षीय एक महिला पटरी पर कूद गई। हालांकि, मेट्रो चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान करीब 20 मिनट तक मेट्रो परिचालन आंशिक रूप से किया गया। मेट्रो ट्रेन मैदान से दक्षिणेश्वर और महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम स्टेशनों के बीच ही चलाई गईं। प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न 1.29 बजे पूरे खंड पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं।

कालीघाट मेट्रो स्टेशन में पहले भी आत्महत्या की कोशिश की गई है ( फाइल फोटो)।
मालदा मामले में ममता का बड़ा बयान, NIA पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में कोलकाता मेट्रो में कई लोगों ने आत्महत्या की थीं। पिछले फरवरी में महानायक उत्तम कुमार स्टेशन पर एक युवक की आत्महत्या से सेवाएं प्रभावित हुई थीं। उसी तरह से मास्टरदा सूर्य सेन स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से ब्लू लाइन सेवाएं बाधित हुईं। नेताजी भवन, एमजी रोड, मैदान, दमदाम आदि स्टेशनों पर भी हाल में आत्महत्या प्रयास की घटनाएं दर्ज हुई हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in