राज्य प्रशासन में फिर फेरबदल

कई IAS अधिकारियों की नयी पोस्टिंग
Nabanna
Nabanna
Published on: 

कोलकाता: राज्य सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों और पदस्थापन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नवान्न द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों में नयी जिम्मेदारियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सबसे अहम बदलाव के तहत डॉ. अश्विनी कुमार यादव को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त पद से स्थानांतरित कर एनएसएटीआई के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर जयोशी दासगुप्ता को तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से स्थानांतरित कर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं आदिवासी विकास विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

इसी प्रकार, स्मृतिरंजन महांती को मत्स्य विभाग के निदेशक एवं राज्य मत्स्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के पद से हटाकर विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं,अनिंद्य भट्टाचार्य, जो राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन में मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी थे, उन्हें विशेष आयुक्त (विशेष सचिव स्तर), वित्त विभाग के रूप में नयी जिम्मेदारी दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News