अनंत अंबानी 170 किमी की पदयात्रा कर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे

अनंत के साथ मां और पत्नी राधिका भी हुई शामिल
अनंत अंबानी 170 किमी की पदयात्रा कर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे
Published on: 

द्वारिका : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने रविवार को अपनी 170 किमी की पदयात्रा पूरी की। अनंत तड़के श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। अपनी यात्रा के समापन पर अनंत अंबानी ने भगवान द्वारकाधीश के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा,‘मैंने इसे भगवान का नाम लेकर शुरू किया था और उनका नाम लेकर ही इसे समाप्त करूंगा। मैं भगवान द्वारकाधीश को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में ही मनाएंगे। अनंत ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। लोगों को ट्रैफिक और सुरक्षा के कारण मुश्किल से बचाने के लिए अनंत अधिकतर रात में यात्रा करते थे। पदयात्रा के अंतिम दिन अनंत के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News