बारुईपुर में वृद्धा के घर में लूट, इलाके मचा हड़कंप
दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर अनुमंडल अस्पताल के पास एक 80 वर्षीय वृद्धा के घर में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वृद्धा का नाम माया मंडल है। यह घटना बारुईपुर थानांतर्गत वकील पाड़ा में घटी है। जानकारी के मुताबिक वृद्धा प्रतिदिन की तरह इस दिन भी तड़के चार बजे उठी। इस दौरान चार बदमाशों ने मुंह ढ़क कर घर के अंदर प्रवेश किया और लाठी दिखाकर वृद्धा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वृद्धा के पास से तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली और नकद रुपये लूट लिये। लड़के की नाइट ड्यूटी होने के कारण वृद्धा पर अकेली थी। इस बीच बदमाशों ने अन्य घरों के बाहर ताला जड़ दिया था और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस बीच वृद्धा के शोर मचाने पर पड़ाेस के कई लोगों ने महिला को उद्धार किया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बारुईपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर घटना की जांच कर रही है।

