पाथेरप्रतिमा में करंट लगने से वृद्ध की मौत

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

काकद्वीप : घर के अंदर करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम गोवर्धन माइती (68) है। वहीं गोवर्धन को बचाने के दौरान उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना पाथेरप्रतिमा थानांतर्गत गोपालनगर अंचल में महेंद्रनगर गांव की है। मिली जानकरी के अनुसार घर के अंदर बिजली लाइन में कुछ खराबी होने पर गोवर्धन उसकी मरम्मत कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद लोगों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसर शॉर्ट सर्किट के कारण ही वह करंट की चपेट में आ गया होगा। हालांकि पाेस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी मिल पाएगी।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in