अमित शाह का 3 दिवसीय बंगाल दौरा

भाजपा के विधायकों, सांसदों और पार्षदों के साथ अलग से करेंगे बैठक, 30 दिसंबर को शहर में एक प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे
अमित शाह का 3 दिवसीय बंगाल दौरा
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 दिसंबर से पश्चिम बंगाल का तीन दिवसीय दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले शाह का ये दौरा हो रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि शाह शाम को कोलकाता हवाई पर उतरने के बाद सीधे भाजपा कार्यालय जाएंगे, जहां वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठन स्तर पर प्रगति का जायजा लेंगे। शाह 30 दिसंबर को शहर में एक प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं। वह अपने प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कर सकते हैं, जिनमें पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। राज्य के वरिष्ठ नेता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे और भाजपा के विधायकों, सांसदों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in