मतगणना के बीच ममता का सख्त संदेश, एजेंटों को केंद्र न छोड़ने के निर्देश

TMC उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से कहा—अंत तक डटे रहें
मतगणना के बीच ममता का सख्त संदेश, एजेंटों को केंद्र न छोड़ने के निर्देश
Published on

पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच Mamata Banerjee ने पार्टी एजेंटों और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी मतगणना केंद्र न छोड़े और अंतिम राउंड तक डटे रहें।

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने यह निर्देश उस समय दिया है जब कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और हर राउंड के साथ नतीजे बदल रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मतगणना के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि हर वोट की सही गिनती सुनिश्चित की जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपने एजेंटों और उम्मीदवारों को पूरे समय मौजूद रहने के लिए कहा है।

राज्य में कई जगहों पर मुकाबला बेहद करीबी है, ऐसे में मतगणना केंद्रों पर मौजूदगी को निर्णायक माना जा रहा है।

फिलहाल All India Trinamool Congress के नेता और कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों पर डटे हुए हैं और हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in