अमेरिका ने 37 अवैध नेपाली नागरिकों को वापस भेजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद से 177 नेपाली नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है
अमेरिका ने 37 अवैध नेपाली नागरिकों को वापस भेजा
Published on: 

काठमांडू : अमेरिकी सरकार ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 37 नेपाली नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। आव्रजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अवैध नेपाली नागरिकों को लेकर एक चार्टर्ड विमान रविवार शाम अमेरिका से यहां पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि यह एक दिन में अमेरिका द्वारा निर्वासित नेपालियों की सबसे बड़ी संख्या है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन किया है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन कार्यालय के प्रवक्ता अंजन न्यूपाने ने बताया कि रविवार को वापस भेजे गए इन लोगों के साथ ही अमेरिका में जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद से 177 नेपाली नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। अतीत में सैकड़ों नेपाली नागरिक, दलालों को लाखों रुपये देकर और अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध रास्ते से अमेरिका गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News