बहुमत न मिलने से फेल हुआ संशोधन बिल, कल कैबिनेट बैठक

विपक्ष के विरोध से नहीं मिल पाए जरूरी वोट, सरकार अब बनाएगी नई रणनीति
बहुमत न मिलने से फेल हुआ संशोधन बिल, कल कैबिनेट बैठक
Published on

लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पास नहीं हो सका। विपक्ष के करीब 230 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जिससे बिल अटक गया।

सूत्रों के अनुसार, सीमांकन (delimitation) को लेकर विपक्ष की आपत्तियां और राज्यों के हितों को लेकर उठी चिंताएं इस विफलता की बड़ी वजह मानी जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसे विपक्ष द्वारा “ऐतिहासिक मौका गंवाना” बताया।

वोटिंग के बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब सरकार ने 18 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in