अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से सामने आया यह मामला
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज
Published on: 

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह चौथी बार है, जब अज्ञात लोगों ने पिछोर कस्बे के बरेला तिराहे पर स्थापित प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। खोड़ थाना प्रभारी कुसुम गोयल के मुताबिक, सोमवार सुबह लोगों ने देखा कि अंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली क्षतिग्रस्त कर दी गयी है, जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं समेत कई लोग मौके पर एकत्र हुए और विरोध जताया।

गोयल ने कहा कि खोड़ थाने के कर्मचारी और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रतिमा को पहले भी तीन बार नुकसान पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और लोगों की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in