

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये कपल 12 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं बीती रात मुंबई में दोनों की शानदार संगीत नाइट का आयोजन किया गया। इसमे हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनंत अंबानी बीती रात अपनी संगीत नाइट में ये कपल शाही लुक में दिखे, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।