प्राइम डे सेल से बंगाल के कारोबारियों को नई उम्मीद

कारोबार होगा आसान
 प्राइम डे सेल से बंगाल के कारोबारियों को नई उम्मीद
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता


कोलकाता : ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी वार्षिक ‘प्राइम डे सेल’ से पहले पश्चिम बंगाल के सेलर इकोसिस्टम की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया है। कंपनी के अनुसार राज्य के 70,000 से अधिक सेलर्स और 20,000 से ज्यादा स्थानीय दुकानें उसके प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के ग्राहकों तक पहुंच बना रही हैं। प्राइम इंडिया की सीनियर मैनेजर पल्लवी सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के ग्राहकों के बीच प्राइम डे को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस वर्ष प्राइम डे का 10वां संस्करण 4 से 6 जुलाई तक आयोजित होगा।

एआई टूल से कारोबार होगा आसान
कंपनी ने प्राइम डे से पहले एआई-संचालित ‘सेलर असिस्टेंट’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह टूल सेलर्स को बातचीत आधारित प्रॉम्प्ट्स के जरिए लिस्टिंग, इन्वेंट्री प्रबंधन, प्राइसिंग और अन्य दैनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद करेगा। Amazon का कहना है कि इससे छोटे और मध्यम कारोबारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

डिलीवरी नेटवर्क का हुआ विस्तार
Amazon ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लॉजिस्टिक्स और फुलफिलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश किया गया है। इसके परिणामस्वरूप कोलकाता में सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी में 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

मजबूत हुआ राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर
राज्य में Amazon के नेटवर्क में तीन फुलफिलमेंट सेंटर, तीन सॉर्टेशन सेंटर, 1,050 से अधिक हब डिलीवरी पार्टनर्स और करीब 100 डिलीवरी स्टेशन शामिल हैं। कंपनी ने देशभर में अपने डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार और उन्नयन के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना की भी घोषणा की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in