Amarnath Yatra : खराब मौसम के चलते यात्रा रोकी गई , बद्रीनाथ हाईवे बंद

Amarnath Yatra : खराब मौसम के चलते यात्रा रोकी गई , बद्रीनाथ हाईवे बंद
Published on: 

नई दिल्ली : मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया। यहां चल गांव में 200 लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी फंस गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।

केरल के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलप्पुझा के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

दोनों रूट पर रोकी गई है अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। तीर्थ यात्रियों को बालटाल और नुनवांन बेस कैंप पर रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in