हमेशा कानून का पालन करें

हमेशा कानून का पालन करें
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दुबई के प्रतिष्ठित एडवोकेट राजेश जगासा ने यह सलाह दी है. उन्होंने RAAJ नामक एक संगठन की स्थापना की है. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से  LLB किया है और आपराधिक एवं सिविल मामलों में 30 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है. इंटरनेशनल डेट रिकवरी, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एनफोर्समेंट, जनरल लायबिलिटी क्लेम नेगलिजेंस, ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, सिविल एंड क्रिमिनल लॉ, कॉर्पोरेट इंटेलिजेंस, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग AML, मेट्रोमोनियल लॉ, मैरिटाइम लॉ, मेडिकल मॉल प्रैक्टिस, प्रोफेशनल इंडेमनिटी, साइबर सिक्योरिटी, प्रोडक्ट लायबिलिटी और डाटा एनालिसिस में उन्हें महारत हासिल है. एक नामी गिरामी एडवोकेट होने के बावजूद वे विनम्रता की एक मूरत है. अगर दुबई में किसी का भी कोई मामला हो और आर्थिक रूप से वह कमजोर हो तो भी एडवोकेट जगासा उसकी मदद करने में हिचकते नहीं है. उन्होंने 14 साल की उम्र से ड्राफ्टिंग शुरू किया और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के मामले में एक हैसियत का दर्जा हासिल कर लिया है. उनके करियर को इस मुकाम तक पहुंचने में ईमानदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अहम भूमिका रही है. उन्होंने दुबई में 2021 में आयोजित लेक्स टॉक वर्ल्ड कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था.

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in