अल्वारेज ने पेनल्टी पर दो गोल दागे, एटलेटिको की खिताब की उम्मीद जीवंत

मैच का स्कोर 4-2 रहा
अल्वारेज ने पेनल्टी पर दो गोल दागे, एटलेटिको की खिताब की उम्मीद जीवंत
Published on: 

मैड्रिड : जूलियन अल्वारेज के पेनल्टी पर किए गए दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने यहां वलाडोलिड को 4-2 से हरा दिया और इस तरह से स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा को जीतने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। एटलेटिको के इस जीत से 31 मैच में 63 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से 7 अंक पीछे तीसरे स्थान पर है। बार्सिलोना के 31 मैच में 70 अंक है जबकि रियाल मैड्रिड 31 मैच में 66 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अल्वारेज़ ने 25वें और 74वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। एटलेटिको की तरफ से उनके अलावा गिउलिआनो शिमोन (27वें मिनट) और अलेक्जेंडर सोरलोथ (79वें) ने एक-एक गोल दागे।

पिछले 11 मैच में से 10 मैच में हार का सामना करने वाले वलाडोलिड की तरफ से मामादोउ सिल्ला ने 21वें मिनट में पेनल्टी पर जबकि जावी सांचेज़ ने 56वें मिनट में मैदानी गोल किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News