संसद में राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस का आरोप, भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Published on

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लोकसभा भाषण देकर लौटने के दौरान अभद्र इशारा करने का आरोप लगा है। राहुल पर BJP सांसदों को फ्लाइंग किस करने का आरोप लगा है। मामले में राहुल के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की गई है।

No Confidence Motion: राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल के भाषण खत्म कर जाने के दौरान महिला सांसदों की ओर फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

दरअसल, राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद राहुल संसद से लौट गए। राहुल के लौटते समय ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद महिला सांसदों ने आपत्ति जताई। हालांकि राहुल द्वारा इशारे का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाते हुए संसद में कहा कि उन्होंने संसद में फ्लाइंग किस किया जहां महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। ऐसा व्यवहार सदन में कभी नहीं दिखा। देश को आज उस खानदान के लक्ष्ण का पता चला है। उन्होंने कहा कि महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में ऐसी हरकत कर सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि शिकायत पत्र पर महिला सांसदों ने हस्ताक्षर की और लोकसभा स्पीकर को सौंपा है। उन्होंंने इस हरकत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा BJP सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल की हरकत संसद के खिलाफ है। हम इसका विरोध करते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in