सेना के तीनों अंगों ने किया संयुक्त सुरक्षा अभ्यास

फोर्स वन और मुंबई पुलिस ने भी हिस्सा लिया
सेना के तीनों अंगों ने किया संयुक्त सुरक्षा अभ्यास
Published on

मुंबई : भारतीय सेना के तीनों अंगों ने अपरंपरागत खतरों की उभरती प्रकृति और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर यहां एक उच्चस्तरीय संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दो दिवसीय अभ्यास 30 और 31 मई को सेना प्रशिक्षण क्षेत्र, कोलाबा और फोर्स वन प्रशिक्षण क्षेत्र मुंबई में आयोजित किया गया और इसका समापन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर हुआ। दो दिवसीय व्यापक अभ्यास में थल सेना, नौसेना, वायुसेना, भारतीय तटरक्षक बल, फोर्स वन (महाराष्ट्र) और मुंबई पुलिस की समन्वित भागीदारी देखी गयी। मंत्रालय ने बताया कि इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर-एजेंसी सहयोग को मजबूत करना, परिचालन तत्परता का आकलन करना और बहुआयामी सुरक्षा परिदृश्यों के लिए एकीकृत प्रतिक्रिया तंत्र को जांचना था। सभी संबंधित सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यास का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कठोरता से पालन किया जाये।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in