अलीपुर जिला मुख्यालय में बंद का आंशिक असर

अलीपुर स्थित दक्षिण 24 परगना जिला मुख्यालय में राज्य कोआर्डिनेशन कमेटी  के सदस्यों ने  हड़ताल के समर्थन में रैली निकाली
अलीपुर स्थित दक्षिण 24 परगना जिला मुख्यालय में राज्य कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने हड़ताल के समर्थन में रैली निकाली
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के सरकारी कर्मचारी संगठन की राज्य कोआर्डिनेशन कमेटी और यूथ मंच और संग्रामी यूथ मंच की ओर से शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया गया था। इस कड़ी में दक्षिण 24 परगना जिला मुख्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब सैकड़ाें कर्मियों ने जिला मुख्यालय के पास रैली निकाली और अलीपुर जिला मुख्यालय में बंद का आंशिक असर देखा गया। इस मौके पर राज्य कोआर्डिनेशन कमेटी के ज्वायंट सेक्रेटरी देवव्रत राय ने कहा कि राज्य सरकार से बकाया डीए का भुगतान और रिक्त सरकारी पदों पर अविलंब नियुक्ति की मांग की गयी। इसके अलावा कई लोगों ने राज्य सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। राज्य सरकार लंबे समय से अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि यह संगठन लंबे समय से महंगाई भत्ते के बकाए और अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है। यह मंच राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय दर पर डीए और एरियर के भुगतान की मांग को लेकर रैलियां और प्रदर्शन आयोजित करता रहा है, जिसे हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से और बल मिला है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in