आलिया ने 'कान' में डेब्यू पर साड़ी पहनकर चौकाया

गुच्ची जैसी इंटरनेशनल ब्रांड ने पहली बार डिजाइन की साड़ी, फैंस बोले-साड़ी है या लहंगा
आलिया ने 'कान' में डेब्यू पर साड़ी पहनकर चौकाया
Published on: 

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने 'कान' डेब्यू पर गुच्ची ब्रांड की गोल्डन साड़ी पहनकर अपनी खूसूरती से सबको चौका दिया। वह 'कान' फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन साड़ी में नजर आई। यह पहली बार है जब गुच्ची जैसी इंटरनेशनल ब्रांड ने साड़ी डिजाइन की है। उन्होंने बहुत कम मेकअप किया था, जो उनके खूबसूरत पहनावे के साथ चार चांद लगा रहा था।

उन्होंने रेड कार्पेट पर शानदार अंदाज में उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए स्टाइलिश पोज दिए। उन्होंने पपराज़ी का अभिवादन 'नमस्ते' के इशारे से भी किया। इसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई तो फैंस ने रिएक्शन देते हुए पूछा कि यह साड़ी है या लहंगा। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि यह दीवाली पार्टी या शादियों के लिए अब मार्केटों में देखने को मिलेगा।

आलिया भट्ट की साड़ी में कई कीमती स्वरोव्सकी क्रिस्टल जड़े हुए थे। करीब से देखने पर नजर आता है कि इन क्रिस्टल से पूरी साड़ी में गुच्ची ब्रांड का लोगो बना हुआ है। आलिया को पॉपुलर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। वो आलिया से पहले जान्हवी कपूर को भी इस कांस में स्टाइल कर चुकी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in