एआईएसएफ का मामला हाई कोर्ट में

एआईएसएफ का मामला हाई कोर्ट में
Published on: 

कोलकाता : ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने हाई कोर्ट में एक मामला दायर किया है। जस्टिस कृष्णा राव के कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। इसमें सवाल उठाया गया है कि उनके चुनाव चिन्ह लिफाफा को इस विधानसभा के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के एक दूसरे गुट को बगैर किसी नोटिस के क्यों और किस तरह दे दिया गया। उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने इस प्रतीक पर कई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। यह उपचुनाव भी इस 2026 से विधानसभा चुनाव का एक हिस्सा है। इसलिए इस प्रतीक को विधानसभा के उपचुनाव में किसी दूसरे दल या गुट को नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी खास इरादे से यह सब किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in