हादसाः कोलकाता एयरपोर्ट पर इस बड़ी एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट की आपात लैंडिंग

काठमांडू से तुर्की जा रहे विमान के इंजन में आग लगने की सूचना पायलट ने कोलकाता एटीसी को दी।
हादसाः कोलकाता एयरपोर्ट पर इस बड़ी एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
Published on

कोलकाताः तुर्की एयरलाइंस की एक उड़ान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना दी थी। यह उड़ान काठमांडू से तुर्किये के इस्तांबुल जा रही थी। बयान के अनुसार, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने के कारण संकट की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए रेडियो संदेश जारी किया और अपराह्न 1:38 बजे कोलकाता की ओर जाने देने का अनुरोध किया।’’

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और इंजन में लगी आग पर अपराह्न 1.51 बजे तक काबू पा लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के घायल होने की सूचना नहीं है।

विमान में 236 यात्री और क्रू मेंबर थे। यात्रियों में आपात लैंडिंग को लेकर काफी दहशत देखी गई। कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर ही हैं। इंजन की जांच की जा रही है। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

हादसाः कोलकाता एयरपोर्ट पर इस बड़ी एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
दो-दिवसीय यात्रा पर 7 को एक आसियान देश जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in