Air India ने तेल अवीव के लिए उड़ानें 8 मई तक निलंबित कीं

जाने क्या है पूरा मामला
Air India ने तेल अवीव के लिए उड़ानें 8 मई तक निलंबित कीं
Published on: 

नई दिल्ली : एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि तेल अवीव और भारत के बीच उसकी उड़ान सेवाएं 8 मई तक के निलंबित रहेंगी। एयरलाइन ने रविवार को विमान सेवाओं को 6 मई तक निलंबित करने का निर्णय लिया था। तब दिल्ली से तेल अवीव जा रही उसकी एक उड़ान को तेल अवीव में हवाईअड्डे के पास मिसाइल हमले के कारण अबू धाबी की ओर मोड़ना पड़ा था। एअर इंडिया सामान्य रूप से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘तेल अवीव के लिए और वहां से हमारी उड़ानें 8 मई तक निलंबित रहेंगी। हमारी टीम प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहायता कर रही हैं। 8 मई 2025 तक की यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहकों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार की छूट या रद्दीकरण पर पूर्ण धनवापसी की सुविधा दी जाएगी।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News