पहलगाम आतंकी हमले में अरुणाचल प्रदेश के वायुसेना के कॉर्पोरल शहीद

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस त्रासदी पर अपनी संवेदना व्यक्त की
पहलगाम आतंकी हमले में अरुणाचल प्रदेश के वायुसेना के कॉर्पोरल शहीद
Published on: 

ईटानगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के मूल निवासी भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग की जान चली गई। यह हमला 22 अप्रैल को हुआ, जब कॉर्पोरल हैलियांग अपनी पत्नी के साथ पर्यटन स्थल पर घूमने गए थे। इस घटना में उनकी पत्नी बच गई। शहीद सैनिक अरुणाचल प्रदेश के ताजंग गांव के रहने वाले थे।

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस त्रासदी पर अपनी संवेदना व्यक्त की। खांडू ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग की दु:खद मौत से बहुत दु:खी हूं, जो अरुणाचल प्रदेश के एक बहादुर बेटे थे। अपनी पत्नी के साथ पहलगाम की यात्रा पर थे, तभी एक मूर्खतापूर्ण आतंकवादी घटना में उनकी जान ले ली गई।’ मुख्यमंत्री ने कहा,‘उन्होंने साहस और सम्मान के साथ देश की सेवा की और उनकी असामयिक मृत्यु न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। हमारी संवेदनाएं उनके प्रियजनों, खासकर उनकी पत्नी के साथ हैं, जो इस भयावह घटना में बच गईं। ईश्वर उन्हें इस अकल्पनीय दु:ख की घड़ी में शक्ति और सांत्वना प्रदान करे।’ कॉर्पोरल की मौत की खबर के बाद राज्य में शोक की लहर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in