कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो बनाया, किया वायरल

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसका जोरदार विरोध किया है और इसे प्रधानमंत्री की गरिमा पर चोट बताया
AI video of Modi selling tea goes viral
एआई वीडियो में चाय बेचते प्रधानमंत्री मोदी।
Published on

नई दिल्ली : कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसका जोरदार विरोध किया है और इसे प्रधानमंत्री की गरिमा पर चोट बताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है कि ‘नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वीडियो में मोदी को जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ बोलते दिखाया गया गया है। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘अब ई कौन किया बे।

कांग्रेस ने इसके पहले भी पीएम का AI वीडियो शेयर किया है। इसके पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने X पर PM मोदी और उनकी मां का एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद। वीडियो में दो किरदार दिखाए गए। इनमें एक बुजुर्ग महिला को दिखाया गया, जो शक्ल से PM मोदी की दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिख रही थीं। वे सोफे पर बैठी हुई दिखाई दीं। वीडियो में PM मोदी को सपना देखते दिखाया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in