अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में किस देश के कितने यात्री थे सवार ? सामने आया पूरा डेटा

सामने आया पूरा डेटा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में किस देश के कितने यात्री थे सवार ? सामने आया पूरा डेटा
Published on

अहमदाबाद - गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका था, लेकिन टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके से दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए हैं। इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य नेताओं व प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अब यह जानकारी भी सामने आ चुकी है कि इस विमान में किन-किन देशों के कितने नागरिक सवार थे।

किस देश के कितने नागरिक थे सवार?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जो कि एक बोइंग 787-8 विमान है, उसने अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी और थोड़ी ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in