कृषि मंत्री बेचाराम मन्ना ने डॉ. स्वपन दत्ता को सौंपी उन्नयनेर पंचाली

विकास कार्यों में योगदान पर किया सम्मानित
कृषि मंत्री बेचाराम मन्ना ने डॉ. स्वपन दत्ता को सौंपी उन्नयनेर पंचाली
Published on

सबिता राय, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए सर्वांगीण विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई गौरवशाली रिपोर्ट कार्ड “उन्नयनेर पंचाली” को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का अभियान निरंतर जारी है। यह दस्तावेज राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों, योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। इसका उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों और विशिष्ट जनों तक यह जानकारी पहुंचे, ताकि विकास की इस यात्रा से सभी अवगत हो सकें। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कृषि विशेषज्ञ डॉ. स्वपन दत्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें “उन्नयनेर पंचाली” की प्रति भेंट स्वरूप प्रदान की और राज्य में कृषि क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया। बातचीत के दौरान राज्य में कृषि उत्पादन, विपणन व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बीते डेढ़ दशक में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इन उपलब्धियों को सुसंगठित रूप में प्रस्तुत करने के लिए “उन्नयनेर पंचाली” तैयार की गई है, जो राज्य की विकास गाथा का प्रमाण है। डॉ. स्वपन दत्ता ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in