अब अग्निवीर भी कर सकेंगे शादी, सरकार ने बदला नियम!

महिला अग्निवीरों के लिए मातृत्व लाभ से जुड़े प्रावधान भी शामिल
agniveers_may_marry_now
अब अग्निवीर कर सकेंगे शादी..
Published on: 

नयी दिल्ली : अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के शादी के नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले अग्निवीर के तौर पर सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं थी लेकिन चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद 2 साल के अतिरिक्त कार्यकाल (सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी) में जाने वाले अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति दी गयी है। इस छूट के साथ महिला अग्निवीरों के लिए मातृत्व लाभ से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं।

आधिकारिक घोषणा होनी बाकी

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गयी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। पहले नियम यही था कि भर्ती के वक्त अग्निवीर अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा सेवा के दौरान भी वे शादी नहीं कर सकते। पहले भर्ती भी केवल चार साल के लिए की जा रही थीं। हालांकि अब सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को लगभग एक महीने की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद वे शादी भी कर सकते हैं।

पहले बैच को मिला सेवा विस्तार

अग्निवीरों के पहले बैच ने चार साल की सेवा पूरी कर ली है। सबसे पहले नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती की गयी थी। मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा में ले लिया गया है। वहीं बाकी को दो साल सेवा विस्तार का विकल्प दिया गया है। जल्द ही सेना और वायुसेना का पहला बैच भी 4 साल की सेवा पूरी करने वाला है। उन्हें भी इसी तरह का मौका दिया जायेगा। गत चार नववंबर को ही केंद्रीय कैबिनेट ने दो साल के सेवा विस्तार वाले प्रस्ताल को मंजूरी दी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि 6 साल की सेवा के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी किया जा सकता है।

छुट्टी के नियमों में भी होगा बदलाव

अग्निवीरों की छुट्टी के नियमों में भी बदलाव हो सकता है। दो साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को पहले से ज्यादा छुट्टियां दी जा सकती हैं। पहले एक साल में 30 ही छुट्टियां मिलती थीं जबकि सेवा विस्तार के बाद सालभर में 90 छुट्टियां दी जा सकती हैं। सेना अनुशासन का भी ध्यान रखेगी और जवानों की पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखेगी। सरकार जल्द ही इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News