'खेला होबे' के बाद अपने नये गीत से माहौल तैयार कर रहे हैं देबांग्शु भट्टाचार्य

‘जतोई करो SIR, ए बांग्ला फेर ममतार’, देबांग्शु ने म्यूजिक वीडियो को शेयर किया
'खेला होबे' के बाद अपने नये गीत से माहौल तैयार कर रहे हैं देबांग्शु भट्टाचार्य
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'खेला होबे' के बाद, देबांग्शु भट्टाचार्य अब 2026 चुनाव के लिए अपने नये गीत से माहौल तैयार कर रहे हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल के स्टेट आईटी इन चार्ज देबांग्शु भट्टाचार्य का नया गाना सामने आ गया है। इसके बोल हैं ‘जतोई काेरो SIR, ए बांग्ला फेर ममतार’ यानी आप चाहे कुछ भी कर लें, एसआईआर कर ले, यह बंगाल फिर से ममता का ही होगा। देबांग्शु भट्टाचार्य ने सन्मार्ग से बातचीत में बताया कि चल रहे एसआईआर के माहौल को देखते हुए यह गीत तैयार किया गया है। इस गीत के माध्यम से भाजपा नेताओं पर निशाना साधा गया है। इस नये गीत के बोल से ही साफ समझ आ रहा है कि चाहे एसआईआर कर लें बंगाल एक बार फिर ममता दीदी का ही होगा। ममता दीदी की ही जीत होगी। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया में देबांग्शु ने इस म्यूजिक वीडियो को शेयर किया। यह पहली बार नहीं है। 2021 विधानसभा चुनाव के समय उनके खेला होबे ने सभी का मन जीत लिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News