IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधा केलि कुंज आश्रम से तस्वीरें हुईं वायरल
IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Published on

वृंदावन : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और कुछ समय उनके सान्निध्य में बिताया। दोनों माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर ‘राधे-राधे’ का जाप करते नजर आए।

वायरल तस्वीरों में विराट कोहली बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने भूरे रंग का कुर्ता और सफेद पैंट पहनी हुई थी, जबकि हाथ में धार्मिक पुस्तक भी नजर आई। वहीं अनुष्का शर्मा हल्के गुलाबी रंग के पारंपरिक सूट में दिखीं। उनके माथे पर भी तिलक लगा हुआ था और उन्होंने दुपट्टा ओढ़ रखा था।

बताया जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों ही प्रेमानंद महाराज के अनुयायी हैं और समय-समय पर वृंदावन आकर उनका आशीर्वाद लेते रहते हैं। इससे पहले भी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले दोनों आश्रम पहुंचे थे।

आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट का यह पहला प्रमुख सार्वजनिक आध्यात्मिक दौरा माना जा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की सादगी और भक्ति भाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विराट और अनुष्का की इस यात्रा ने एक बार फिर यह दिखाया कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच भी दोनों आध्यात्मिकता और धार्मिक आस्था से गहरा जुड़ाव रखते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in