एसएससी: परीक्षा तिथि पर राज्य सरकार का 'फोकस'

शुक्रवार को मुख्य सचिव पंत ने वर्चुअल बैठक बुलाई है
एसएससी भवन के पास प्रदर्शन करते शिक्षक
एसएससी भवन के पास प्रदर्शन करते शिक्षक
Published on: 

कोलकाता: मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 हजार शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करने के बाद अब राज्य सरकार पूरी तरह परीक्षा की तैयारियों पर केंद्रित हो गई है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अभी तक हमें कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आदेश हाथ में आएगा, हम आगे की संभावित राह पर चर्चा करेंगे।

हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार परीक्षा तिथि घोषित कर चुकी हैं। सरकार अभ्यर्थियों के हित में जो भी जरूरी होगा, वह करेगी। सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद, राज्य के पास केवल क्यूरेटिव पिटीशन ही एकमात्र विकल्प बचा है, हालाँकि इसकी सफलता दर बहुत कम है। यही वजह है कि उन्होंने अपना लक्ष्य परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में स्कूल सर्विस कमीशन की लिखित परीक्षा को लेकर नवान्न में उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है। शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज पंत ने ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अतिरिक्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक बुलाई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी 9 और 10वीं कक्षा के लिए भर्ती परीक्षा 7 सितंबर को तथा 11 और 12वीं कक्षा के लिए भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित करेगा। दोनों परीक्षाओं में राज्य भर से लगभग 5 लाख 80 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने इन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News