Babar और Rizwan के बाद अब इस गेंदबाज को भी PCB ने दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में जगह नहीं दी गई है
Babar और Rizwan के बाद अब इस गेंदबाज को भी PCB ने दिखाया टीम से बाहर का रास्ता
Published on: 

नई दिल्ली - अपनी अगली सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा की खास बात यह है कि इस बार बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के साथ शाहीन अफरीदी को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वर्तमान में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के ​खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इस बार भी सलमान अली आगा को टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है। पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी ने बाबर, रिजवान और अफरीदी को बाहर कर के अपनी मनशा साफ कर दी है।

पांच मैचों की सीरीज अब तीन मैचों तक ही गई सीमित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। पहले ये सीरीज पांच मैचों की होने वाली थी, लेकिन अब इसे घटाकर तीन मैचों तक ही सीमित कर दिया गया है। पाकिस्तान के 16 खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी गई है। हालांकि उसमें बाबर, शाहीन और रिजवान का नाम नहीं है। सीरीज के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब इस सीरीज के होने पर ही संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन पता चला है कि पीसीबी और बीसीबी के बीच हुई मीटिंग के बाद तीन मैचों की सीरीज को हरी झंडी दे दी गई है।

जल्द जारी किया जाएगा सीरीज का नया शेड्यूल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ये सीरीज पहले 25 मई से होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है, नया शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पीएसएल को कुछ दिन के सस्पेंड ​किया गया था, इसलिए इसे दोबारा से रिशेड्यूल करना पड़ रहा है। सीरीज के लिए जहां एक ओर सलमान अली आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं शादाब खान उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in