आखिर कौन है ISRO के नए चेयरमैन वी नारायणन?

आखिर कौन है ISRO के नए चेयरमैन वी नारायणन?
Published on

नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ रिटायर होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि एस सोमनाथ के जगह केंद्र सरकार ने स्पेस साइंटिस्ट वी नारायण को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह 14 जनवरी 2025 को ISRO के नए चीफ का पदभर संभालेंगे। वी नारायण के पढ़ाई तमिल भाषी स्कूलों में हुई है। उन्होंने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से MTECH किया। इसके बाद उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में PHD की। वी नारायण के पास अंतरिक्ष यान और रॉकेट में लगभग चालीस सालों को अनुभव है। वह रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट प्रोपल्‍शन के एक्सपर्ट हैं। उनके नेतृत्व में लिक्विड प्रोपल्‍शन सिस्टम ने कई ISRO मिशन के लिए 183 लिक्विड प्रोपल्‍शन सिस्टम और कंट्रोल पावर प्लांट दिए हैं। डॉ.वी नारायण ने PSLV के दूसरे और चौथे चरण के निर्माण पर भी काम किया है। इसरो के नए चीफ बनने के बाद वी नारायण दो साल तक इस पद पर रहेंगे।

कई पुरस्कारों से हैं सम्मानित

डॉ नारायण को उनकी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें आईआईटी खड़गपुर से रजत पदक, एनडीआरएफ से राष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से स्वर्ण पदक शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in