9 साल बाद फिर से थिएटर में युवाओं को गुदगुदाने आ रही है 'मस्ती-4'

अरशद वारसी और तुषार कपूर की एंट्री से मस्ती 4 में नया ट्विस्ट
9 साल बाद फिर से थिएटर में युवाओं को गुदगुदाने आ रही है 'मस्ती-4'
Published on: 

कोलकाता : बॉलीवुड कई बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के साथ समय-समय पर किये जाने वाले प्रयोग के कारण भी जाना जाता रहा है। कभी एक्शन, कभी थ्रिलर, कभी रोमांस तो कभी कॉमेडी के साथ बॉलीवुड प्रयोग करता ही रहा है। ऐसे ही एक फिल्म आई थी 2004 में जिसमें भर-भर कर डबल मीनिंग वाले अश्लील सीन भरे हुए थे। यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म थी लेकिन दर्शकों ने उसे बड़े चाव से देखा और हिट भी कराया।

हम बात कर रहे हैं 2004 में रिलीज हुई इंद्रा कुमार की फिल्म 'मस्ती' की। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का उस वक़्त ऐसा क्रेज था कि हर महफिल में फिल्म के गाने बजते हुए सुनाई देते थे। फिल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा, जेनेलिया डिसूजा, सुरेश मेनन ने निभाया था।

फिल्म का सब्जेक्ट ऐसा था मानों मीठे में नमकीन मिलाकर पड़ोस दिया हो। यौन संतुष्टि की चाह में भटक रहे विवाहित पुरुष कैसे मुसीबत में पड़ते हैं यह बखूबी दिखाया गया था। फिल्म में काफी सीन ऐसे शूट किये गए थे कि कोई भी उसे देखकर असहज हो जाए लेकिन कॉमेडी का तड़का इतनी बखूबी में हर एक सीन में दिया गया था कि दर्शक सीन के ख़त्म होते ही अश्लीलता को भूलकर ठहाके लगाने लग जाते थे।

मस्ती 4 का ट्रेलर रिलीज़

'मस्‍ती 4' की कहानी फारुख धोंडी और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। इसमें भी कलाकारों की फौज है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्‍म भी पुराने फॉर्मूले पर ही बनी है। ट्रेलर की शुरुआत में हम रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय को एक शादी में 'फंसे' और उससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हुए देखते हैं। मस्ती के ट्रेड मार्क अभिनेता हैं विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब लेकिन इस बार अरशद वारसी और तुषार कपूर की भी एंट्री हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस बार इसे लेकर कितनी मस्ती करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in