नवान्न में फिर प्रशासनिक फेरबदल

कई अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
Nabanna
Nabanna
Published on

कोलकाता: नवान्न ने राज्य प्रशासन में एक बार फिर शीर्ष स्तर पर कई फेरबदल किए हैं। बुधवार को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव राजेश को जलपाईगुड़ी का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुमन सौरभ मोहंती को उत्तर दिनाजपुर का एडीएम बनाया गया है।

उत्तर दिनाजपुर के वर्तमान एडीएम प्रियदर्शिनी भट्टाचार्य को पंचायत विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल सिविल सेवा स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

बंगाल के लिए एसआईआर की घोषणा के बाद यह स्थानांतरण का दूसरा चरण है। हालांकि, इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य प्रशासन में दक्षता और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभागीय कार्यों में सुधार और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया में मदद मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि नवान्न प्रशासन लगातार अधिकारियों के रोटेशन और फेरबदल के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में अनुभव और विशेषज्ञता का संतुलन बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। यह बदलाव स्थानीय प्रशासनिक कार्यों और नीति कार्यान्वयन को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in