ईद-उल-फितर पर 3 दिनों की छुट्टी की जाए : अधीर रंजन

तृणमूल ने पूछा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही ऐसी मांग क्यों ?
ईद-उल-फितर पर 3 दिनों की छुट्टी की जाए : अधीर रंजन
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

 कोलकाता : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर ईद-उल-फितर के अवसर पर राज्य में तीन दिन की छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य में दुर्गा पूजा की तरह ईद का उत्सव भी कई दिनों तक मनाया जाता है। मीडिया से बातचीत में कहा कि ईद-उल-फितर के दिन की छुट्टी के अलावा उससे पहले और बाद के दिनों को भी अवकाश घोषित किया जाए। कुल मिलाकर तीन दिनों की छुट्टी घोषित की जाए। पूर्व सांसद ने यह भी मांग की है कि राज्य सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहें, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहरमपुर से पांच बार सांसद रहे चौधरी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान से चुनाव हार गए थे।

तृणमूल पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार
तृणमूल पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार

तृणमूल का आया रिएक्शन

तृणमूल के नेतृत्व ने अधीर रंजन चौधरी की मांगों को एक हथकंडा बताया है। साथ ही तृणमूल ने यह भी पूछा है कि कांग्रेस नेता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसी मांग क्यों कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि वे ऐसी मांगें सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही क्यों कर रहे हैं? वे एक अखिल भारतीय पार्टी के नेता हैं, वे अपनी पार्टी के नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी मांगें रखने को कह सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कोई भी फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in