बहरमपुर से अधीर ने नामांकन भरा

अधीर ने कहा, जब हाथी चले बाजार तो...
बहरमपुर से अधीर ने नामांकन भरा
-
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुर्शिदाबाद के बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी ने इस मौके पर कहा कि यह उनके लिए एक नया अनुभव है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी विधानसभा चुनाव के लिए स्वयं नामांकन दाखिल नहीं किया था। अब भरा है और यह नया अनुभव जरूर है। इससे पहले 1996 में मैंने किसी और को जिम्मेदारी दी थी मगर इस बार मैं खुद आकर नामांकन भरा। वहीं तृणमूल और कांग्रेस के समर्थकों के बीच स्लोगन वॉर रहा। इस पर अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हल्ला करना उनका काम है। हल्ला तो करेंगे ही।

अधीर ने एक कहावत भी दोहरायी, जब हाथी चले बाजार तो... वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी ऑफिस में जन्मदिन का मुकुट पहनकर केक काटा। अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का समर्थन मिलेगा। अधीर रंजन चौधरी पांच बार सांसद रहे तथा करीब 30 सालों बाद विधानसभा के चुनाव के मैदान में उतरे हैं। यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अधीर रंजन चौधरी लगातार तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। उनका दावा है कि उन्हें क्षेत्र के लोगों का व्यापक समर्थन मिलेगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in