अधीर को नहीं मिला प्रदेश का प्रभार, अध्यक्ष बने शुभांकर सरकार

अधीर को नहीं मिला प्रदेश का प्रभार, अध्यक्ष बने शुभांकर सरकार
Published on

कोलकाता : कांग्रेस हाईकमान ने अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष शुभांकर सरकार को बनाया है। इस बाबत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार की रात निर्देश जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अधीर रंजन चौधरी की भूमिका सराहनीय रही है। हालाँकि अब तुरंत प्रभाव से शुभांकर सरकार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। यहाँ उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से ही इसे लेकर चर्चा थी कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस में अहम बदलाव किए जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था शाय अधीर को एक और कार्यकाल मिले। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी की हार के बाद कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थीं। इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक बैठक में उन्हें पूर्व अध्यक्ष कह कर संबोधित किए जाने को लेकर भी काफ़ी हंगामा मचा था। प्रदेश कांग्रेस के ट्रेजरर संतोष पाठक ने शुभांकर के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in