अभिनेता डेपार्डियू यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार

मिली 18 महीने की निलंबित कारावास की सजा
अभिनेता डेपार्डियू यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार
Published on: 

पेरिस : पेरिस की एक अदालत ने अभिनेता जेरार्ड डेपार्डियू को 2021 में एक फिल्म के सेट पर दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में मंगलवार को दोषी करार देते हुए 18 महीने की निलंबित कारावास की सजा सुनाई। अभिनेता (76) को ‘लेस वोलेट्स वर्ट्स’के फिल्मांकन के दौरान 54 वर्षीय एक सेट ड्रेसर और 34 वर्षीय एक सहायक के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी करार दिया गया। डेपार्डियू ने आरोपों से इनकार किया है और वह मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद नहीं थे।

मार्च में चार दिवसीय सुनवाई के दौरान, डेपार्डियू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह ‘ऐसा नहीं हैं।’ अभिनेता ने स्वीकार किया था कि उन्होंने फिल्म के सेट पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और बहस के दौरान सेट ड्रेसर के कूल्हों को पकड़ लिया था, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उनका व्यवहार यौन उत्पीड़न था। डेपार्डियू पर 20 से ज़्यादा महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से या औपचारिक रूप से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक सिर्फ यौन उत्पीड़न का यही मामला अदालत में पहंचा है। कुछ अन्य मामलों को सबूतों की कमी या शिकायत की समय-सीमा पूरी होने के कारण वापस ले लिया गया। अभिनेता को जल्द ही अन्य कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in