विश्वविद्यालय में ‘किशनजी’ या ‘रेड सैल्यूट’ जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

विश्वविद्यालय में ‘किशनजी’ या ‘रेड सैल्यूट’ जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में हाल के दिनों में हुई अशांति पर सीएम शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया आयी है। सीएम ने सोमवार को नवान्न में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वहां (जेयू) सब कुछ सामान्य है। वहां पढ़ाई लिखाई चल रही है लेकिन कुछ वीडियो सामने आए हैं। ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार के पास आर्ट्स हॉस्टल से जुड़े कुछ नए फोटो और वीडियो फुटेज हैं। उन्होंने फुटेज का विवरण सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय में ‘किशनजी’ या ‘रेड सैल्यूट’ जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 4 नंबर गेट पर नंदलाल बोस द्वारा बनाए गए प्रतीक को नुकसान पहुंचाने और पुलवामा हमले तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दों पर विश्वविद्यालय के एक वर्ग की गतिविधियों की भी आलोचना की।

28 अगस्त को ‘देशभक्ति दिवस’

28 अगस्त, राखी बंधन के दिन को ‘देशभक्ति दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है। सीएम के मुताबिक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए पूरे राज्य में करीब 4,000 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी अभियान के तहत जादवपुर में भी ‘वंदे मातरम्’ का गायन किए जाने की घोषणा की गई है। सीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय संप्रभुता और ‘देश सबसे पहले’ की भावना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in