आचार्य प्रशांत को ‘पर्यावरणविद्’ पुरस्कार

आचार्य प्रशांत ने दिया बयान
आचार्य प्रशांत को ‘पर्यावरणविद्’ पुरस्कार
Published on: 

नई दिल्ली : ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत को गुरुवार को प्रतिष्ठित ‘सर्वाधिक प्रभावशाली पर्यावरणविद्’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

‘ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया’ द्वारा प्रदान किये गये इस पुरस्कार में आचार्य प्रशांत को ‘आध्यात्मिक स्पष्टता को पर्यावरण जागरूकता के साथ एकीकृत करने’ तथा ‘लाखों लोगों को प्रकृति अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने’ में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आचार्य प्रशांत ने बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा में विश्व पर्यावरण सम्मेलन 2025 में अपने संबोधन में कहा कि जलवायु संकट सिर्फ़ बाहर नहीं है, यह अंदर भी है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं क्योंकि हमारे मन लालच से जल रहे हैं। समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है क्योंकि हमारी इच्छाओं की कोई सीमा नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News